#मार्तंड_सूर्य_मंदिर 7- 8 वीं शताब्दी ईस्वी महाराज ललितादित्य द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर अब खंडहर में बदल चुका है और आज भी अपने उद्धार की प्रतीक्षा कर रहा है।
राष्ट्रीय महत्व के स्थल के रूप में घोषित यह मंदिर जम्मू और कश्मीर के भारतीय संघ क्षेत्र में अनंतनाग से पांच मील की दूरी पर स्थित है। विवेकहीन सुल्तान सिकंदर बटशिकन के आदेश पर मंदिर को नष्ट कर दिया गया था और हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था!
15 वीं सदी की शुरुआत में एक आक्रमणकारी सिकंदर बुतशिकन ने इस मंदिर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया था, उसने इस मंदिर को पुरे एक साल तक तुडवाया था...!!!
यह मंदिर कश्मीर मंदिर वास्तुकला का एक अनोखा प्रतीक है जो अपने बहतरीन इंजीनियरिंग के आयामों और भव्यता के लिए बेमिशाल है!
खंडहर हो चुके मंदिर और समबंधित पुरातात्विक निष्कर्षों से यह कहा जा सकता है यह मंदिर कश्मीरी वास्तुकला का एक अजूबा था जिसने गंधार, गुप्त, चीनी,रोमन, सीरियाई-बीजान्टिन और ग्रीक वास्तुकला के रूपों को मिश्रित करके मार्तंड सूर्य मंदिर जैसी अनोखी कलाकृति में बदल दिया।





0 टिप्पणियाँ