"लता मंगेशकर जी भारतीय संगीत की पर्यायवाची"

 लता मंगेशकर जी को भारत में संगीत का पर्यायवाची कहा जा सकता है, उन्हें भारत की 'स्वर सम्राज्ञी' भी कहा जाता है। 

28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महाराष्ट्रीयन रंगमंचिय गायक दीनानाथ मंगेशकर के यहाँ जन्मी लता ने मात्र पाँच साल की उम्र में अपने पिता से संगीत की शिक्षा प्राप्त करनी शुरू कर दी थी। उनका पहला नाम हेमा था, पर 'भाव बंधन' नामक एक प्ले के चरित्र से प्रभावित हो कर उनके पिता ने उनका नाम बदल कर लता रख दिया। उन्होंने काफ़ी छोटी उम्र से ही अपने पिता के म्यूज़िकल प्ले में काम शुरू कर दिया और साथ साथ अमानत खान, पंडित तुलसी दास शर्मा और अमन अली खान से क्लासिकल संगीत की ट्रेनिंग लेती रहीं, परंतु उन्होंने किसी तरह की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली। जब 13 वर्ष की थीं तो पिता का देहांत हो गया और घर की अर्थिक ज़िम्मेदरी उनके सर पर आ गयी। सफलता की राह कहीं आसान थोड़ी होती है, वह दौर नूरजहाँ, अमीरबाई, शमशाद बेगम का था, उनके सामने अपना स्थान बनाना बहुत मुश्किल था, परंतु अपनी प्रतिभा और लगन के बल पर लता ने अपना स्थान बनाया, 1947 में वसंत जोगलेकर ने 'आपकी सेवा में' फ़िल्म में गायन का मौक़ा दिया, इस फ़िल्म के गाने काफ़ी चर्चित हुए, फिर 1949 में फ़िल्म 'महल' के 'आएगा आने वाला' गीत ने सब का मन मोह लिया, लता ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा!  वे अनगिनत पुरस्कारों से नवाज़ी गयीं, 1958 से सिलसिला शुरू हुआ तो कभी रुका ही नहीं, 6 फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार, 3 राष्ट्रीय पुरस्कार, 1969 में पद्म भूषण और 1999 में पद्म विभूषण, गिनीज़ बूक में सर्वाधिक गानों का रेकौर्ड, फ़ेहरिस्त इतनी लम्बी है की जगह कम पड़ जाएगी। 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से नवाज़ा गया। एकदम सादगी से जीवन जीने वाली लता मंगेशकर हमेशा नंगे पाँव गाना गाती हैं, उनकी जादुई आवाज़ के दीवाने भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही पुरी दुनिया में हैं। वे इस सदी की #महागायिका हैं। आज उनकी जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।




#Lata_Mangeshkar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ