महात्मा बुद्ध के ब्राह्मण बनाम अंबेडकरवादी ब्राह्मण
जय भीमवाले न बुद्ध को जानते है न ब्राह्मण को जानते है, न वेदों को जानते है और न ही बुद्ध के वेदों और ब्राह्मणों के प्रति विचारो को जानते है !!!
आर्य सुधारक भगवान बुध्द बरगद वृक्ष के नीचे सप्ताह भर मोक्ष का आनंद लेते हुये बैठे रहे। तभी एक ब्राह्मण उनके समीप आया। पूछा-
" कित्तावता नु खो भो गौतम ब्राह्मणो होति कतमे च पन ब्राह्मण कारका धम्माति। "
अर्थात हे गौतम ! ब्राह्मण कैसा होता है ? ब्राह्मण बनाने वाले कौन से धर्म हैं ? भगवान ने इस अर्थ को जानकर उसी समय कहा :
" यो ब्राह्मणो वाहितपाप धम्मो
नीहुड़्ड़ु को निक्कसावो यतत्तो।
वेदन्तगू वुसित ब्रह्मचरियो धम्मेन
सो ब्राह्मणो ब्रह्मवादं वदेय्य।। "
विनय पिटक महावग्ग अजपाल कथा में उपर्युक्त ब्राह्मण लक्षण का उल्लेख है।
पंडित राहुल सांस्कृतायन ने इसका अनुवाद किया है:
" जो विप्र वाहित पापमल - अपमान बिनु संयत रहे। वेदांत- पारग ब्रह्मचारी ब्रह्मवादी धर्म से। सम नहिं कोई जिससा जगत् में सोई ब्राह्मण ब्राह्मण।"
(विनय पिटक का अनुवाद पृष्ठ 76)
इसके अतिरिक्त श्री वियोगी हरि द्वारा संकलित 'बुध्द वाणी' में इसका अर्थ निम्न शब्दों में दिया गया है:
" ब्राह्मण कौन है ? जो निष्पाप है, निर्मल है, निरभिमान है, संयत है, वेदान्त पारंगत है, ब्रह्मचारी है, ब्रह्मवादी और धर्म प्राण है, वही ब्राह्मण है। "
(बुध्द वाणी, पृष्ठ 58)
ब्राह्मण का उपर्युक्त लक्षण अत्यधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि तथागत के बताये लक्षणों के अनुसार ब्राह्मण को वेदांत पारग और ब्रह्मवादी होना आवश्यक है।इन लक्षणों के आने के लिये वेदाध्ययन आवश्यक है। इसके बिना ये लक्षण आ ही नहीं सकते हैं।
आज के कतिपय हताश और कुंठित अंबेडकरवादियों का, जो वेद को बुध्द के बाद का साबित करने की जोड़तोड़ में लगे रहते है, बुध्द के इन वचनों से ही पूर्णतया खंडन हो जाता। लेकिन फिर भी ये दुराग्रही बुध्द के नाम पर अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिये बुध्द का ही खंडन करते हुये मनमाना तर्क देते हैं कि बुध्द ने ब्राह्मण शब्द का प्रयोग 'अर्हत' के लिये ही किया है और इसके लिये वेदाध्ययन आदि की आवश्यकता नहीं है।
तो फिर क्या उपाली ने ब्राह्मणों से घूस खाकर विनय पिटक में वेदान्त और ब्रह्मवादी शब्द डाल मिलावट कर दी थी ?


0 टिप्पणियाँ