
-------------------------
(मूर्तिकार के लिए निर्देश का प्रमाण)
#श्रीकृष्ण_जुगनू
#मंदिरों के #प्रमुख_सूत्रधार या #मुख्य_शिल्पी द्वारा #मूर्तिकारों के लिए निर्दश जारी किए जाते थे।इन निर्देशों में प्रस्तावित #मूर्ति का रेखांकन होता था और यह मूर्ति किस पत्थर में किस प्रमाण से बनेगी, उस प्रतिमा की मुख स्थिति, आसन या स्थानक के बारे में भी निर्देश होता था। ऐसा एक निर्देश पत्र मेरे देखने में आया है।
#राजस्थान के #रणकपुर के #विश्वप्रसिद्ध #चौमुखा_जिनालय का निर्माण #महाराणा_कुम्भा के काल, 1433-1468 ईस्वी के दौरान हुआ था। सूत्रधार #देपाक था। #मेवाड़-#मारवाड़ की सीमा पर बहुत ही भव्य और #नयनरम्य #मंदिर है। इसके संबंध में जानकारी इसकी प्रशस्ति तो देती है ही, '#सोम_सौभाग्य_काव्य' नामक #जैन_ग्रंथ भी देता है।
इस मंदिर के लिए मूर्तियों के निर्माण में #राजपाषाण के रूप में #मकराना का #पाषाण काम में लिया गया था। ज्ञात होता है कि मकराना के पाषाण प्रयोग 17वीं सदी में बने ताजमहल से पहले मंदिरों के लिए भी होता था। मुख्य मूर्तियां इसी पाषाण से काम में लाई जाती थी।
इस मंदिर की प्रसिद्ध #चौमुखा_मूर्ति के निर्माण लिए जो निर्देशपत्र जारी किया गया था। इस पर निम्न पंक्तियां निर्देश के रूप में लिखी गई है। इसमें कहा गया है कि इस चौमुखा प्रासाद में इस प्रकार की रचना पंक्ति चारों ही तरफ होगी। इसके लिए राजपाषाण का प्रयोग होगा-
''अणी चोमुखा रो ओइस पखेतीओ च्यारी बाजु हे। राज पाषान मकराणा री माज ने सेमंरग 4) रे माजने से राज पं 1036 रो नामो प्रनमा रे नाम रं 5) से राज।''
इन पंक्तियों की दायीं बाजू में मंदिर के लिए बनाई जाने वाली मूर्ति का रेखांकन भी किया गया है। यह मूर्ति संपूर्णत: परिकर सहित बनाई है। इसमें आधार से लेकर शीर्ष और दोनों पार्श्व में बनाई जाने वाली आकृतियाें का भी रेखांकन मिलता है।

रोचक बात यह प्रतीत होती है कि यह रेखांकन संभवत: मुख्य शिल्पकार द्वारा बनाया गया होगा और उसके रेखांकन के आधार पर ही मूर्तिकार ने मूर्ति की रचना की होगी। मगर, इस रेखांकन पर संवत नहीं है, न ही शिल्पकार के हस्ताक्षर है। ऐसे में कालक्रम को नहीं जाना जा सकता किंतु यदि यह रेखांकन नवीन नहीं है। @जीर्णोद्धार के लिए ऐसा किया गया हो, यह भी विदित नहीं होता। इस सूचना के लिए मैं आदरणीय प्रो. #भंवरजी_शर्मा का आभारी हूं जिनके #संग्रह में इसका अस्सी के दशक का छायाचित्र मौजूद है। मूर्तिकला में रुचिशील मित्रों के लिए यह रेखांकन उपयोगी होगा, यह आशा है। जय-जय माँ भारती।
0 टिप्पणियाँ