
जिस प्रकार कोई सैनिक की वर्दी पहनकर सैनिक नहीं बन जाता है जब तक कि वह नियमानुसार सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर लेता है|ठीक उसी प्रकार यह कह देने मात्र से कोई बौद्ध नहीं हो जाता है कि 'मैं अब हिंदू नहीं बौद्ध हूँ'|क्योंकि बौद्ध बनने के लिए भगवान बुद्ध के उपदेशों को धारण करना अनिवार्य है |
१४ अक्टूबर १ ९ ५६ को भीमराव अम्बेडकर ने यह घोषणा की कि मैं अब हिंदू नहीं हूँ; जबकि वास्तविकता यह है कि भीमराव जीवन भर बौद्ध नहीं बन पाए क्योंकि उनके विचारधारा महात्मा बुद्ध से बिलकुल विपरीत हो रही है केवल यह कह देने मात्र से कि मैं हिन्दू नहीं बौद्ध हूँ भीमराव को बौद्ध नहीं माना जा सकता क्योंकि उन्होंने महात्मा बुद्ध के उपदेशों को व्यवहारिक जीवन में कभी धारण नहीं किया था। भीमराव बौद्ध थे या नहीं यह समझने के लिए भीमराव अम्बेडकर के विचार और महात्मा बुद्ध के उपदेशों का तुलनात्मक अध्ययन करना आवश्यक है |
भीमराव अम्बेडकर के वेदों पर विचार (निम्नलिखित निष्कर्ष अम्बेडकर आर्ट्समेय से लिए हैं) -
वेद बेकार की रचनाएँ हैं उन्हें पवित्र या संदेह से दूर करने में कोई तुक नहीं | (खण्ड १३ प्रा। १११)
ऐसे वेद शास्त्रों के धर्म को निर्मूल करना अनिवार्य है | (खण्ड १ प्र -१५)
वेदों और शास्त्रों में डायनाईट लगाना होगा, आपको श्रुति और स्मृति के धर्म को नष्ट करना चाहिए (खण्ड १ प्रा। ९९)
जहाँ तक नैतिकता का प्रश्न है ऋग्वेद में वरीयता: कुछ है ही नहीं, न ही ऋग्वेद नैतिकता का आदर्श प्रस्तुत करता है | (खण्ड ख प्र। ४७, ५१)
ऋग्वेद आदिम जीवन की प्रतिछाया जिसमें जिज्ञासा अधिक है, भविष्य की कल्पना नहीं है | ये दुराचार अधिक गुणधर्म भरे हैं | (खण्ड ख प्र। ५१)
अथर्ववेद केवल जादू टोनो, इंद्रजाल और जड़ी बूटियों की विद्या है | इसका चौथाई जादू टोनों और इंद्रजाल से युक्त है | (खण्ड ख प्र। ६०)
वेदों में ऐसा कुछ नहीं है जिससे आध्यात्मिक या नैतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सके | (खण्ड ख प्र। ६२)
महात्मा बुद्ध के वेदों पर उपदेश -
विदवा च वेबली चच्चो धम्मम् | न उच्चावचं गच्छति भूरिपज्जो || (सुततनिपात श्लोक २ ९ २)
अर्थात महात्मा बुद्ध कहते हैं - जो विद्वान वेदों से धर्म का ज्ञान प्राप्त करता है, वह कभी विचलित नहीं होता है
विदवा च सो वेदगु नरो इध भवाभावे संगम इमं विसं | सो वीततन्हो अनघो अनलसो अतारि सो जाति जरान्ति ब्रूमिति || (सुततनिपात श्लोक १०६०)
अर्थात वेद को जानने वाला विद्वान इस संसार में जन्म या मृत्यु में आसक्ति का परित्याग करके और तृण और पापरहित होकर जन्म और वृद्धावस्थादि से पार हो जाता है ऐसा मैं कहता हूँ |
ने वेदगु दिठिया न मुत्र स मानं एति नवि तन्मयो सो | न कममुना नोपि सुतेन नेयो अनुपनीतो सो निवेसनसु || (सुतनिपात श्लोक ८४६)
अर्थात वेद को जानने वाला सांसारिक दृष्टि और असत्य विचारादि से कभी अहंकार को प्राप्त नहीं होता है | केवल कर्म और श्रवण आदि किसी से भी वह प्रेरित नहीं होता है | वह किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आता है |
यो वेदगु ज्ञानरतो सतिमा सम्बोधि पत्तो सरनम बहूनां | कालां तं हि ह्यं पवेच्छेव ब्राह्मणो पुण्यक्लो यजत || (सुतनिपात श्लोक ५०३)
अर्थात जो वेद को जानने वाला, ध्यानपरायण, उत्तम स्मृति वाला, ज्ञानी, बहुतों को शरण देने वाला हो जो पुण्य की कामना वाला यग्य करे वह वही को भोजनादि खिलाये |
उपरोक्त आह से यह स्पष्ट है कि भीमराव अम्बेडकर भगवान बुद्ध के उपदेशों के विरोधी थे | अब बुद्धजीवी यह विचार करें कि भगवान बुद्ध के उपदेशों का विरोध करने वाला व्यक्ति बौद्ध कैसे हो सकता है ??? भगवान बुद्ध के नाम से दलाई करने वालों! अगर हिम्मत है तो खुलकर कहो तुम किसके अनुयायी हो - वैदिक धर्म का पालन करने वाले भगवान बुद्ध के या भीमराव अम्बेडकर के ???
0 टिप्पणियाँ