सनातन धर्म पहले संपूर्ण धरती पर व्याप्त था।

 # सनातन_वैदिक धर्म अर्थात_जो_सृष्टि_की_उत्पाद_से_अवित्त !!!

•••••••••••••••••••••••••••••••••

सनातन धर्म पहले पूरी धरती पर व्याप्त था। 



पहले धरती के सात द्वीप थे- जम्बू, प्लक्ष, शाल्मली, कुश, क्रौंच, शाक और पुष्पद। इसमें से जम्बूद्वीप सभी के बीचोबीच स्थित है। राजा प्रियवर्ण सम्पूर्ण पृथ्वी के और राजा अग्निनाथध सिर्फ जम्बूद्वीप के राजा थे। 


जम्बूद्वीप में नौ खंड हैं- इलावृत, भद्रेश, किंपुरुष, भारत, हरि, केतुमाल, रम्यक, कुरु और हिरण्यम्। इसमें से भरतखंड को भारत वर्ष कहा गया था। भारतवर्ष के 9 खंड हैं- जिनमें इन्द्रद्वीप, कसेरु, ताम्रपाद, गभस्तिमान, नागद्वीप, सौम्य, गन्धर्व और वरुण और यह समुद्र से घिरा हुआ द्वीप उनमें नौवां है। भारतवर्ष के इतिहास को ही हिन्दू धर्म का इतिहास नहीं समझना चाहिए।

 

ईस्वी सदी की शुरुआत में जब अखंड भारत से अलग दुनिया के अन्य हिस्सों में लोग पढ़ना-लिखना और सभ्य होना सीख रहे थे, तो दूसरी ओर भारत में विक्रमादित्य, पाणीनी, चाणक्य जैसे विद्वान व्याकरण और अर्थशास्त्र की नई इमारत खड़ी कर रहे थे। इसके बाद आर्यभट्ट, वराहमिहिर जैसे विद्वान अंतरिक्ष की खाक छान रहे थे। वसुबंधु, धर्मपाल, सुविष्णु, असंग, धर्मकीर्ति, शांतारक्षिता, नागार्जुन, आर्यदेव, पद्मसंभव जैसे लोग उन विश्वविद्यालय में पढ़ते थे जो सिर्फ भारत में ही थे। तक्षशिला, विक्रमशिला, नालंदा आदि अनेक विश्व विद्यालयों में देश विदेश के लोग पढ़ने आते थे।


तो यदि आप सनातन वैदिक धर्मी हैं तो आपकी इच्छा कि आप एक महान विरासत का हिस्सा हैं, अपने धर्मग्रंथो का अध्ययन करें और उनके ज्ञान से स्वयं को उन्नत और श्रेष्ठ बनाइये मैं और यदि आप सनातन वैदिक धर्मी भी हैं तो तब भी हर मनुष्य को स्वयं को अच्छाई की और ले जाने का जन्मजात अधिकार है I आइये और सनातन संस्कृति की महान विरासत से, अद्भुत ज्ञान से अपने जीवन का निर्माण होता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ